विराट कोहली को वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के सदस्यों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम के सम्मान समारोह के दौरान विराट कोहली को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "एक शाही अभिनंदन।"