विराट कोहली ने की 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कैप पर दिया ऑटोग्राफ
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को गुवाहाटी में आरआर के खिलाफ मैच के बाद 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और उन्हें कैप पर ऑटोग्राफ दिया। कोहली ने लिखा, "डियर वैभव, वेल डन।" गौरतलब है, वैभव की 26 गेंदों पर 78 रनों की पारी की बदौलत आरआर ने आरसीबी को हरा दिया।