विराट कोहली ने कब बनाया था टेस्ट से रिटायरमेंट लेने का मूड? अजीत अगरकर ने किया खुलासा
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा के दौरान चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, "विराट कोहली ने अप्रैल की शुरुआत में मुझसे संपर्क किया था और कहा था कि उन्होंने टेस्ट से रिटायरमेंट लेने का मन बना लिया है।" कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था।