भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "14 साल हो गए हैं...जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू कैप पहनी थी...इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और ऐसे सबक सिखाए...जिन्हें मैं जीवनभर अपने साथ रखूंगा।" कोहली ने 123 टेस्ट मैच में 9,230 रन बनाए हैं।