विराट कोहली ने बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन को गिफ्ट किया अपना बल्ला
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अपना साइन किया हुआ बल्ला गिफ्ट किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों क्रिकेटर हंसते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में शाकिब बल्ले से 'शैडो ड्राइविंग' करते भी दिख रहे हैं।