विराट कोहली ने लंदन शिफ्ट होने के बाद RCB के लिए 'ओवरसीज़ खिलाड़ी' कहे जाने पर दी प्रतिक्रिया
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट होने के बाद आईपीएल में 'ओवरसीज़ खिलाड़ी' कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। आरसीबी के वीडियो में 'मिस्टर नैग्स' ने उनसे पूछा कि क्या टीम पांच ओवरसीज़ खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इस पर कोहली ने जवाब दिया, "मुझसे क्यों पूछ रहे हो...मैं ओवरसीज़ खिलाड़ी नहीं हूं।"