विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने बचपन के कोच से की मुलाकात, लगाया गले

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया की टी20 विश्व कप-2024 जीत के जश्न के दौरान वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से मुलाकात की। राजकुमार ने तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक में कोहली उन्हें गले लगाते दिखे। राजकुमार ने लिखा, "अपने पहले अभ्यास से लेकर...अविश्वसनीय सफलता तक...आपने मुझे हमेशा गौरवान्वित किया है।"

Load More