विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ बना दिया एक और रिकॉर्ड, पीछे छूटे शिखर धवन
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने मैच में 31(30) रन बनाए और सीएसके के खिलाफ उनके कुल रन 1,084 हो गए हैं। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 1,057 रन बनाए थे। सूची में रोहित शर्मा (896 रन) तीसरे स्थान पर हैं।