विराट कोहली ने सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने की सूची में डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन से आगे निकल गए हैं। कोहली ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में अपना 30वां टेस्ट शतक जड़ा। डॉन ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक लगाए थे। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में सबसे अधिक 51 शतक लगाए हैं।

Load More