विराट कोहली भी लेना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, BCCI को दी जानकारी: रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने बीसीसीआई से कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने उनसे इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे के मद्देनज़र...बीसीसीआई ने उनसे इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।"