वॉरंट लेकर महेंद्र सिंह टिकैत को गिरफ्तार करने पहुंची यूपी पुलिस, 13 साल पहले हो चुका है निधन
शामली (यूपी) के एक कोर्ट ने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के संस्थापक व दिवंगत किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया जिसके बाद यूपी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंच गई। यह वॉरंट 17 साल पुराने एक मामले में जारी हुआ है। दरअसल, महेंद्र टिकैत का निधन हुए 13 साल हो चुके हैं।