वॉर्ड बॉय ने यूपी में महिला को निर्वस्त्र कर इलाज करते हुए बनाया वीडियो, कार्रवाई शुरू
बस्ती (उत्तर प्रदेश) के एक निजी अस्पताल में एक वॉर्ड बॉय ने महिला को निर्वस्त्र कर इलाज करते हुए वीडियो बनाया और वायरल कर दिया है। वीडियो के वायरल होने पर अस्पताल के संचालक ने वॉर्ड बॉय को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, सीएमओ आरएस दुबे ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।