वॉर्ड में 1 दिन पहले एक बदमाश भर्ती था: जीटीबी अस्पताल में मरीज़ की हत्या पर दिल्ली पुलिस
जीटीबी अस्पताल (दिल्ली) में एक मरीज़ की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना गलत पहचान का मामला हो सकती है। पुलिस के अनुसार, जिस वॉर्ड में घटना हुई वहां वेलकम इलाके का एक बदमाश भर्ती था और उसे 1 दिन पहले दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था।