वाराणसी की गैस एजेंसी में डकैती, 147 सिलिंडर लेकर भाग गए बदमाश
वाराणसी (यूपी) में एक गैस एजेंसी से कथित तौर पर 147 सिलिंडर लूट लिए गए। स्टाफ ने बताया कि रात को दीवार फांदकर परिसर में घुसे 10 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने चाकू के बल पर दो सिक्योरिटी गार्ड्स को बंधक बनाया और सिलिंडर वाहन में भरकर ले गए। हालांकि, पुलिस ने कहा कि कर्मचारी अलग-अलग बातें कह रहे हैं।