वाराणसी के यूपी कॉलेज में क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, वर्चस्व की लड़ाई में हुई हत्या
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में आपसी विवाद के बाद छात्र सूर्य प्रताप सिंह की क्लासरूम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, मंजित चौहान नामक कॉलेज के छात्र ने ही वर्चस्व की लड़ाई में सूर्य प्रताप की हत्या की। बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।