वाराणसी के रेलवे स्टेशन पर महिला को आया हार्ट अटैक, जीआरपी ने CPR देकर बचाई जान
वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के नए फुटओवर ब्रिज पर झारखंड निवासी एक महिला यात्री कंचन देवी को हार्ट अटैक आने पर वहां मौजूद जीआरपी व अन्य सुरक्षाकर्मियों ने 30 सेकेंड तक उसे सीपीआर दिया और उसकी जान बचा ली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है और घटना 23 फरवरी की बताई जा रही है।