वाराणसी में 350 साल में पहली बार ढककर निकली बाबा विश्वनाथ और गौरा की पालकी यात्रा
वाराणसी (यूपी) में 350 साल में पहली बार रंगभरी एकादशी पर सोमवार को महंत आवास से निकलने वाली बाबा विश्वनाथ और मां पार्वती की पालकी यात्रा को ढककर मंदिर तक लाया गया। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे काशी का अपमान बताया है। उन्होंने कहा, "बनारस की सनातन परंपरा को ध्वस्त करने का काम किया गया है।"