वाराणसी में गंगा आरती के साथ पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में दशाश्वमेध घाट पर शुक्रवार को गंगा आरती के साथ दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में लोगों को मनमोहन सिंह के पोस्टर पकड़े हुए देखा गया। 2004-14 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।