वाराणसी में डबल मर्डर, शख्स ने लोहे के ओखल से मारकर की पिता और बहन की हत्या
वाराणसी (यूपी) में एक घर में एक बुज़ुर्ग और उसकी बेटी के शव मिले हैं। बुज़ुर्ग के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक ने ज़मीन-घर बेटी के नाम कर दी थी जिसको लेकर बेटे से विवाद होता था और आरोपी ने ईंट व लोहे के ओखल से हमलाकर पिता-बहन की हत्या कर दी।