वाराणसी में दिवाली पर मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती, उर्दू में गाई आरती
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को दिवाली पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की आरती उतारी। एक मुस्लिम महिला फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान राम की प्रतिमा को फूलों से सजाया और दिवाली की रंगोली भी बनाई। इस दौरान महिलाओं ने उर्दू में भगवान राम की आरती का भी गायन किया।