वार्ता में चिल्ला रहे थे अमेरिकी और ईरानी अधिकारी, पाक को बुलाना पड़ा टी ब्रेक: रिपोर्ट
रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान में बेनतीजा रही शांति वार्ता के दौरान कमरे के बाहर तेज़ आवाज़ें सुनी गई थीं जिससे संकेत मिलता है कि दोनों देशों के अधिकारी चिल्ला रहे थे। इसके बाद पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसीम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार ने टी ब्रेक बुलाया था और फिर दोनों पक्षों को अलग-अलग कमरों में बैठाया गया था।