विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली एम्स के डॉक्टर आज स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर देंगे OPD सेवाएं
दिल्ली एम्स के रेज़िडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने घोषणा की है कि उसके सदस्य सोमवार (19 अगस्त) को सुबह 11:00 बजे से निर्माण भवन (केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कार्यालय) के बाहर ओपीडी सेवाएं देंगे। कोलकाता में डॉक्टर के रेप-हत्या को लेकर देशव्यापी विरोध के बीच असोसिएशन ने यह फैसला लिया है। असोसिएशन ने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।