वॉर्नर ने संन्यास के बाद मैकगर्क संग तस्वीर शेयर कर कहा- 'अब तुम्हारी बारी चैंपियन'

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेज़र-मैकगर्क के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक तस्वीर शेयर की है। वॉर्नर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- "अब तुम्हारी बारी है चैंपियन।" गौरतलब है कि अफगानिस्तान से सुपर 8 चरण में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई थी।

Load More