वेरिफाइड बैज के लिए 'हरा' की जगह अब 'नीला चेकमार्क' देगी वॉट्सऐप
वॉट्सऐप अपने यूज़र्स को वेरिफाइड बैज के लिए 'हरा चेकमार्क' की जगह अब अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स की तरह 'नीला चेकमार्क' प्रदान करेगी। फिलहाल यह अपडेट उन iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है जो ऐप स्टोर से वॉट्सऐप बीटा का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं। बकौल रिपोर्ट, व्हाट्सऐप ट्रांसलेट मेसेज नामक एक नए फीचर पर भी काम कर रही है।