वार्षिक अवॉर्ड समारोह के दौरान हुए कई बड़े ब्लंडर्स को लेकर लोगों ने BCCI को किया ट्रोल

रविवार को आयोजित वार्षिक अवॉर्ड समारोह के दौरान हुईं कई बड़ी गलतियों को लेकर BCCI ऑनलाइन ट्रोल हो गया। समारोह में भारत की महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 टीम को सम्मानित करते समय बैकग्राउंड स्क्रीन पर सीनियर टीम का ग्राफिक दिखा दिया गया। वहीं, शुभमन गिल को भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली टीम का कप्तान बता दिया गया।

Load More