वार्षिक वेतन वृद्धि से एक दिन पहले रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मियों को मिलेगा नोशनल इंक्रिमेंट
एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि वार्षिक वेतन वृद्धि से एक दिन पहले रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को नोशनल इंक्रिमेंट पाने का अधिकार मिलेगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद उठाया गया है। मौजूदा नियमों के तहत कर्मचारी 1 जुलाई या 1 जनवरी को अपनी वेतन वृद्धि तिथि चुन सकते हैं।