सावरकर पर टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को दी नसीहत, कहा- उन्होंने आज़ादी दिलाई
विनायक दामोदर सावरकर को 'माफीवीर' कहे जाने के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने नसीहत दी है। शुक्रवार को कोर्ट ने कहा, "सावरकर जैसे लोगों ने हमें आज़ादी दिलाई थी और आप उनके साथ इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं।" सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को भविष्य में ऐसी टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है।