वीरता मेडल पाने वाले जवानों को सरकार का तोहफा, ट्रेनों में ज़िंदगीभर कर सकेंगे मुफ्त में यात्रा

सरकार ने वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों और उनके परिजनों को बड़ा तोहफा दिया है। अब थल सेना/वायुसेना/नौसेना के वीरता पदक विजेताओं/उनके जीवनसाथी (विधवा/विधुर पुनर्विवाह तक) और अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता को ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा प्रथम श्रेणी/2AC/AC चेयर कार में मिलेगी जिसमें वह अपने साथ एक साथी भी ले जा सकेंगे।

Load More