व्लॉगर ने स्वीडन की हाईटेक जेल का शेयर किया वीडियो, लोग बोले- काश हम भी यहां कैदी होते
भारतीय व्लॉगर गोपी कपाड़िया ने स्वीडन की एक हाईटेक जेल का वीडियो शेयर किया है जिसमें जेल के अंदर साफ-सुथरे कमरे, आरामदायक बेड, प्राइवेट वॉशरूम और पढ़ाई-मनोरंजन की सुविधाएं दिखाई दे रही हैं। जेल के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा, "काश...हम भी यहां कैदी होते।" वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, "हमें भी यहीं...बंद कर दो!"