वोल्टास का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुना होकर ₹335 करोड़ हुआ

एयर कंडीशनर विनिर्माता व इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता वोल्टास लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर ₹335 करोड़ हो गया है। वोल्टास के अनुसार, पहली तिमाही में उसने एसी की 10 लाख इकाई की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। इस तिमाही में उसकी कुल आय ₹5,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

Load More