वेल्थ टैक्स जैसे उपाय आज की दुनिया में काम नहीं करते: पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन
प्रख्यात अर्थशास्त्री और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि वेल्थ टैक्स जैसे उपाय आज की दुनिया में कारगर नहीं रह गए हैं। उन्होंने कहा, "इसकी वजह है कि अमीर लोग इस टैक्स से बचने के कानूनी तरीके निकाल लेते हैं। आप मुझे एक ऐसा देश बता दीजिए जिसने वेल्थ टैक्स से अच्छे पैसे जुटाए हैं।"