वॉलमार्ट ने लॉन्च किए AI शॉपिंग टूल, अब ग्राहक की ओर से खरीदारी करेंगे एजेंट
वॉलमार्ट ने 'एजेंट प्रोफाइल' और 'एजेंट गेटवे' दो नए AI टूल पेश किए हैं'। एजेंट प्रोफाइल से ग्राहक एआई को खरीदारी की अनुमति, खर्च सीमा तय करने और किसी भी समय खरीदारी करने की अनुमति वापस ले सकेंगे। एजेंट गेटवे से ChatGPT, गूगल जेमिनी जैसे असिस्टेंट वॉलमार्ट से सीधे जुड़ सकेंगे। ये सुविधाएं सभी वॉलमार्ट खाताधारकों के लिए उपलब्ध होंगी।