वीवीएस लक्ष्मण बने रहेंगे NCA प्रमुख, एक साल और बढ़ा उनका कार्यकाल

नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का कार्यकाल कम से कम एक साल के लिए बढ़ाया गया है। लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख के रूप में कार्यकाल बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जिसके साथ ही उनका व उनकी टीम में शामिल सितांशु कोटक, साईराज बहुतुले और ऋषिकेश कानितकर का कार्यकाल भी बढ़ जाएगा।

Load More