विवाद के बीच 'रामायण' की ऐक्ट्रेस ने बताया फिल्म में क्यों तलवारबाज़ी करती दिखाई गईं माता सीता?
रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण' में कौशल्या का किरदार निभाने वाली इंदिरा कृष्णन ने बताया कि उन्हें भी वह सीन समझ नहीं आया जिसमें माता सीता बनीं साई पल्लवी तलवार चलाती दिख रही हैं। उन्होंने कहा, "निर्माता यह दिखाना चाहते थे कि सीता कमज़ोर नहीं थीं क्योंकि वह योद्धाओं के परिवार से थीं, जहां बेटियों को भी तलवारबाज़ी सिखाई जाती थी।"