विवाद के बाद खेल रत्न पुरस्कार की फाइनल लिस्ट में मनु भाकर का नाम किया जा सकता है शामिल
ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर का नाम खेल रत्न पुरस्कार की फाइनल लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया इस मामले पर अंतिम फैसला लेंगे। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वालीं मनु का नाम केवल औपचारिकता मानी जा रही थी लेकिन पुरस्कारों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया जिसके बाद भारी विवाद हुआ।