विवाद के बाद शख्स ने ओडिशा में कुल्हाड़ी से काटा चाचा का सिर, फिर लेकर पहुंचा थाने
ओडिशा के क्योंझर में एक युवक ने विवाद के बाद चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया है। आरोपी ने बताया कि चचेरी बहन की शादी में शामिल ना होने पर चाचा ने शिकायत की थी और परिवार को 'अहंकारी' कहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।