विवादित भाषण के लिए अध्यात्मिक वक्ता महाविष्णु को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
चेन्नई के 2 स्कूलों में कर्म और पुनर्जन्म पर विवादित भाषण देने वाले अध्यात्मिक वक्ता महाविष्णु को पुलिस ने गिरफ्तार कर सैदापेट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। दरअसल, वक्ता महाविष्णु ने शिक्षक दिवस पर कथित तौर पर बच्चों को उनके जीवन संघर्षों के लिए दोषी ठहराया था।