विवादित रन-आउट के बाद सलमान आगा ने फेंका था हेलमेट, अब ICC ने दिया डिमेरिट अंक
आईसीसी ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ सलमान अली आगा को विवादित रन-आउट के बाद गुस्से में हेलमेट और ग्लव्स फेंकने पर आधिकारिक चेतावनी दी है और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा है। आगा ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में रन-आउट होने के बाद गुस्सा ज़ाहिर किया था। वह 64 रनों पर रन-आउट हुए थे।