विवाहित महिला शादी के झूठे वादे पर रेप का दावा नहीं कर सकती: हाईकोर्ट
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला शादी के झूठे वादे पर रेप का दावा नहीं कर सकती है। कोर्ट ने एक शादीशुदा महिला द्वारा एक शादीशुदा पुरुष के खिलाफ दर्ज कराए गए रेप के मुकदमे को खारिज़ करते हुए यह कहा है। बकौल कोर्ट, महिला ने गलतफहमी में उसे शारीरिक संबंध बनाने की सहमति नहीं दी थी।