विवाहेतर संबंध को लेकर खानाबदोश समूहों में हुई झड़प में ओडिशा में 5 लोगों की हुई मौत, 4 घायल
सुंदरगढ़ (ओडिशा) में कथित तौर पर विवाहेतर संबंध को लेकर मंगलवार रात खानाबदोशों के 2 समूहों में झड़प हो गई जिसमें कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई व 4 अन्य घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, ये परिवार कुछ समय पहले ही सुंदरगढ़ आए थे व हमले के बाद आरोपी एक महिला व 4 बच्चों को साथ ले गए हैं।