विवाहेतर संबंध के शक में मेघालय में महिला को लाठी-डंडों से पीटा गया, बाल पकड़कर घसीटा गया
मेघालय में एक महिला को विवाहेतर संबंध होने के शक में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ पुरुष इस महिला को डंडे से पीटते और उसके बाल पकड़कर ज़मीन पर घसीटते नज़र आ रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।