विवाहेतर संबंध रखने वाली पत्नी अपने पति को खुदकुशी के लिए उकसाने की दोषी नहीं हो सकती: गुजरात HC
गुजरात हाईकोर्ट ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर एक महिला और उसके पार्टनर पर दर्ज एफआईआर रद्द की है। हाईकोर्ट ने कहा कि भले ही एफआईआर की बातों को सच मान लें लेकिन यह स्थापित नहीं किया जा सकता कि दोनों की मंशा उसे खुदकुशी के लिए उकसाने की थी। मृतक की मां ने एफआईआर कराई थी।