विवाह संबंधी कारणों के चलते किन राज्यों में सर्वाधिक पुरुषों ने की खुदकुशी?
'इंडिया इन पिक्सल्स' द्वारा संकलित किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2022 में कम-से-कम 4,237 भारतीय पुरुषों ने विवाह संबंधी कारणों के चलते अपनी जान ले ली। 2022 में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 697 ऐसे मामले सामने आए। इसके बाद उत्तर प्रदेश (529), मध्य प्रदेश (358), तमिलनाडु (356), पश्चिम बंगाल (295), कर्नाटक (225), राजस्थान (245) और गुजरात (225) का स्थान है।