वॉशिंगटन डीसी में हत्या करने पर मिलेगा मृत्युदंड: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक कैबिनेट बैठक में कहा है कि वॉशिंगटन डीसी में हत्या करने वाले अपराधियों के लिए वह मृत्युदंड की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह हत्या की घटनाओं को रोकने का बेहतरीन उपाय है। ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं पता कि हम इसके लिए तैयार हैं या नहीं...लेकिन हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है।"