वॉशिंगटन व हॉन्ग-कॉन्ग से आए 5 यात्रियों से दिल्ली एयरपोर्ट पर ज़ब्त किए गए 45 आईफोन 16
इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने कथित तौर पर तस्करी का प्रयास कर रहे 5 यात्रियों से 45 'आईफोन 16' ज़ब्त किए हैं। विभाग ने बताया कि इन यात्रियों में वॉशिंगटन (अमेरिका) से आए एक यात्री के पास से करीब ₹44 लाख के 37 आईफोन और हॉन्ग-कॉन्ग से आए 4 यात्रियों के पास से 8 आईफोन मिले।