वॉशिंगटन सुंदर ने 1 ही पारी में लिए अपने शुरुआती 4 टेस्ट मैचों से अधिक विकेट

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने पुणे में दूसरे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड की पहली पारी में 7 विकेट लिए। पहली पारी में न्यूज़ीलैंड 79.1 ओवर में 259 रनों पर ऑलआउट हुआ जिसमें 25-वर्षीय सुंदर ने 23.1-4-59-7 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। अपना 5वां टेस्ट खेल रहे सुंदर ने अपने शुरुआती 4 टेस्ट मैचों में कुल 6 विकेट लिए थे।

Load More