वाशु भगनानी ने ₹250 करोड़ का कर्ज़ चुकाने के लिए बेचा ऑफिस: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने ₹250 करोड़ का कर्ज़ चुकाने के लिए मुंबई में अपने प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट का 7-मंज़िला ऑफिस एक बिल्डर को बेच दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, वाशु ने जनवरी 2024 से 80% कर्मचारियों की छंटनी की है। ऑफिस को कथित तौर पर जुहू में दो बेडरूम वाले फ्लैट में शिफ्ट किया गया है।