दो बच्चों को मौत के मुंह से बचा लाई चांदनी, वैशाली नाव हादसे में बनीं फरिश्ता
बिहार के वैशाली ज़िले के राघोपुर में मंगलवार रात नाव डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई जिनमें अधिकांश बच्चे थे। नाव पर सवार 13-वर्षीय चांदनी कुमारी तैरकर बाहर निकली और डूब रहे दो बच्चों कार्तिक और कुदुस को भी बचाया। दोनों का पटना अस्पताल में इलाज चल रहा है। चांदनी के मुताबिक, हादसे वाली जगह काफी अंधेरा था।