विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल को कहा अलविदा, पोस्ट कर बताई वजह
सिंगर-कंपोज़र विशाल ददलानी ने रिऐलिटी शो इंडियन आइडल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हक से ज़्यादा प्यार मिला है। उम्मीद है कि शो को मेरी उतनी ही याद आएगी जितनी मुझे इसकी याद आएगी। मैं सिर्फ इसलिए जा रहा हूं क्योंकि मैं अपना समय वापस चाहता हूं। हर साल 6 महीने मुंबई में नहीं रह सकता।"