विश्लेषक का अनुमान सही निकला तो भारत में ₹55,000/10 ग्राम तक गिर सकता है सोना
अमेरिका के मॉर्निंगस्टार के विश्लेषक जॉन मिल्स ने अगले कुछ वर्षों में सोने की कीमत में 38% की गिरावट आने का अनुमान जताया है और भारत में लगभग 40% गिरने पर कीमत ₹55,000/10 ग्राम तक रह सकती है। उनके मुताबिक, सप्लाई बढ़ने, मांग कम होने, गोल्ड माइनिंग कंपनियों के मर्जर-अधिग्रहण और गोल्ड-ईटीएफ में निवेश बढ़ने से ऐसा हो सकता है।